उज्जैन। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर नागदा में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित नागदा स्थित पुराना बस स्टेण्ड पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी व विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान की उपस्थिति में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समता ओर न्याय के प्रतीक बाबा साहेब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने उनके महान विचारों, संघर्ष ओर सामाजिक कार्य के लिये किये गये अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिये सदैव प्रेरणा स्त्रोत है। उनके बताये मार्ग पर चलकर समता ओर न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बाबा साहेब ने हमें संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया। उनके विचार ‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो‘‘ आज भी हम सबके लिये प्रेरणा है। उनकी सोंच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय समानता ओर सम्मान पहुंचे। भाजपा सरकार उन्हीं आदर्शो पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने उपस्थितजनों को संबोधित कर बाबा साहेब की जयंती की बधाई शुभमकामना दी। ओर कहा कि आज हम जब विकसित ओर समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। बाबा साहेब के विचार ओर भी अधिक प्रासंगिक हो जाते है। उनका संघर्ष ओर दर्शन हमें अन्याय, असमानता ओर भेदभाव के विरूद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव हमें एक न्यायपूर्ण समरस ओर सशक्त भारत के निर्माण के लिये मार्गदर्शन करते रहेगें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र अवाना,नागदा बिरलाग्राम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन, नागदा मंडी मण्डल अध्यक्ष विजय पटेल, मण्डल प्रभारी गोपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओमप्रकाश गेहलोत, उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गेहलोत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- आशिफ खान उज्जैनी (मध्यप्रदेश)