दुर्ग। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तहसील दुर्ग ग्रामीण का प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआईटी (BIT) के बी-ब्लॉक के कक्ष क्रमांक 303, 304 और 312 में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी हरवंश मोरी, जिला प्रभारी अधिकारी उत्तम ध्रुव तथा तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रशिक्षण 50-50 के बैच में तीन कक्षों में आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम 11, 12, 13, 15, 16, 17, 20, 21 और 22 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।
