दुर्ग। रसमड़ा रेलवे स्टेशन के पास में रेलवे क्वार्टर नंबर 13 में अज्ञात आरोपी ने मेन गेट एवं क्वार्टर के बाहर लगी रेलिंग का ताला तोड़कर खड़ी मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल की चोरी कर ली। प्रार्थी मंगलू सिंह चौधरी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आर के कंस्ट्रक्शन कंपनी नागपुर में सुपरवाइजर का काम करता है। कंपनी का रसमड़ा रेलवे स्टेशन में केबल बिछाने का काम चल रहा है। रसमड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 13 में रहता है, उसके साथ काम करने वाले अन्य साथी भी रहते हैं। 6 अप्रैल की रात में 11:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। 7 अप्रैल की सुबह उठकर देखे तो मेन गेट व क्वार्टर के बाहर लगी रेलिंग का ताला टूटा हुआ था। क्वार्टर के बाहर खड़ी उसके सेठ सुधांशु यादव के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल एम एच 31 सी एक्स 1362 गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत10000 आई गई है। वहीं प्रार्थी के साथ रहने वाले साथी संगम महतो का मोबाइल फोन,साथी गणेश यादव का रेड मी कंपनी का मोबाइल फोन तथा अन्य साथी विकास यादव का वीवो कंपनी का मोबाइल भी चोरी हो गया था।अज्ञात आरोपी ने क्वार्टर के बाहर लगे रेलिंग का ताला तोड़कर उक्त घटना को अंजाम दिया था।