सुने आवास का ताला तोड़कर रकम व सामानों की चोरी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर ग्राम देवारी भाट जिला खैरागढ़ जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी रकम एवं सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि तुलेश्वर कुमार वर्मा उमर पोटी निवासी है और वह बीएसपी प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की नौकरी करता है। 6 अप्रैल की दोपहर को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने बड़े भाई तुलसी वर्मा के घर ग्राम देवारी भाटा जिला खैरागढ़ गया हुआ था। 7 तारीख को जब वह वापस आया तो देखा घर के मेन गेट का दरवाजा खुला था। ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने अलमारी में रखे
30,000 रुपए, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, बच्ची की कक्षा आठवीं की कॉपी किताब आदि की चोरी कर लिया था। आरोपी घर के मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और बेडरूम में रखे अलमारी के लॉकर को तोड़कर सारा सामान बिखरा दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *