दो आरोपियों ने प्रार्थी के साथ डंडे व राड से की मारपीट

दुर्ग। किराए पर रिक्शा चलाने वाले प्रार्थी के साथ दो आरोपियों ने बिना कारण गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी अमर सिंह पवार रिक्शा किराए पर लेकर चलाता है। 9 अप्रैल को रात 10:00 बजे वह महाराणा प्रताप भवन के पास गुप्ता किराना गुटका लेने गया था। उसी समय शंकर नगर का रहने वाला आरोपी गोलू यादव अपने साथी रेहान खान के साथ उसे देखकर बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने हाथ मुक्के, डंडे एवं राड से मारपीट किये। इससे प्रार्थी को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *