सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने कियागिरफ्तार

दुर्ग। जिला पुलिस जुआ सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 77,020 रुपए एवं 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने श्रीनगर उरला क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए मौके पर से दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर मोबाइल के माध्यम से रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जाना पाया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी वतन सिंह टंडन निवासी बजरंग पारा उरला तथा सुरेंद्र उर्फ मोनू सुलाखे निवासी ग्रीन चौक दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7,8 एवं 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *