आपसी विवाद में मारपीट, व्यक्ति की मौत: 3 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब शम्भू निषाद (45) गांव आया हुआ था और इसी दौरान उसका विवाद दो लोगों से हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर महज 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *