ट्रेन के सामने आकर युवक ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोला रेलवे फाटक पर बुधवार की शाम को एक युवक ने ट्रेन के ट्रेन के सामने आकर जान दे दी है। मृतक की पहचान लल्ला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *