एक और अस्पताल संचालक को मिली धमकी, अपराध दर्ज

दुर्ग।स्वास्थ्य मंत्रालय का कर्मचारी बनकर अस्पताल संचालकों को निशाना बनाने वाले मामले में पुलिस ने एक और अस्पताल संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर अस्पताल संचालकों को फोन कर उन्हें मंत्रालय बुलाने का दबाव बनाकर डराता है। इसके बाद कार्रवाई का भय दिखाते हुए पैसों की मांग की जा रही है। चरोदा स्थित एएम हॉस्पिटल के संचालक को मंत्रालय बुलाने की बात कहकर धमकाया गया और रकम मांगी गई। इस मामले में भिलाई-3 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *