दुर्ग। घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट की थी।आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया हर्षा माण्डरे निवासी आदित्य नगर द्वारा जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड भिलाई आई हुई थी। इस दौरान भतीजी के पति द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा घर में रखे धारदार हथियार से हमला किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115 (2), 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुदीप जाधव निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।