दुर्ग। जनप्रतिनिधि के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पाटन पुलिस में गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल को प्रार्थी द्वारा थाना पाटन में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया गया है। इस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव वर्मा निवासी ग्राम फुंडा थाना पाटन को गिरफ्तार कर लिया।