दुर्ग। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे व्यवसायी को गंभीर चोटे आई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी पत्नी की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 27 मार्च की रात को सत्यनारायण अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रायपुर- दुर्ग सर्विस रोड पर गुरुद्वारे के पास विपरीत दिशा से आ रही वैगन कर सीजी 04 एच के 5880 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुम्हारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें एम्स रायपुर भेज दिया गया था। एम्स अस्पताल में डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।मृतक की पत्नी श्रीमती मंजू भगत की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।