घर का ताला तोड़कर रुपए की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। घर में ताला लगाकर मंदिर जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने गेट का ताला तोड़कर घर में सामान को बिखरा दिया था और घर में रखें 20,000 रुपए की चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता माया गुरुंग निवासी नेपाली पारा कातुल बोर्ड निवासी है। 31 मार्च की रात को वह घर में ताला लगाकर रायपुर नाका के दुर्गा मंदिर गई हुई थी। वापस आकर देखी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे 20,000 रुपए गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *