व्यवसायी के साथ लाखों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी

दुर्ग। बेकरी का व्यवसाय करने वाले प्रार्थी के साथ अज्ञात मोबाइल धारक ने 4,22,522 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस में मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गिरधर लाल माखीजा निवासी गुरु नानक नगर वार्ड नंबर 24 है और वह बेकरी का व्यवसाय करता है। 28 मार्च की दोपहर को 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच एक मोबाइल धारक ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बता कर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल को हैक कर प्रार्थी के बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा पद्मनाभपुर के खाते से 1,25,010 रुपए तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा मोहन नगर के खाते से 99,510 रुपए सहित कुल 4,22,522 रुपए की ऑनलाइन ठगी किया है।प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी एस आर ट्रेडिंग के नाम से फर्म है और बैंक ऑफ़ बरोदा के मेन ब्रांच एवं पद्मनाभपुर ब्रांच में खाता है। उसने बैंक में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए आवेदन किया था। बैंक स्टाफ द्वारा कहा गया था कि बैंक से फोन आएगा। 28 मार्च को 2:00 बजे अज्ञात व्यक्ति का बैंक से संबंधित फोन आया। मोबाइल धारक ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एम कांटेक्ट एप का लिंक भेजा। उसने ईमेल के जरिए कुछ जानकारी भी मांगी। इसके बाद आरोपी ने कहा था कि नया एप अप्रैल से चालू हो जाएगा। प्रार्थी ने आरोपी द्वारा बताए गए एप को डाउनलोड किया तो उसके दोनों खाता से रकम निकल गई। एसएमएस आने के बाद प्रार्थी को पता चला कि उसके तीन ट्रांजैक्शन हो चुके हैं जिससे कुल 4,22,522 रुपए अज्ञात आरोपी ने निकाल लिए हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *