अज्ञात आरोपियों ने रेलवे कर्मी का लूटा पर्स व मोबाइल

दुर्ग। नाइट ड्यूटी करने जा रहा रेलवे कर्मी लूट का शिकार हो गया। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रेलवे कर्मी अपने घर से नाइट ड्यूटी के लिए चरोदा जा रहा था।इसी बीच तेलहा नल के पास दोनों बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके जेब में रखा मोबाइल, पर्स एवं रेलवे का आई कार्ड छीन कर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी के नारायण राव 56 वर्ष रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर बीएमआई लॉबी चरौदा में पदस्थ है। बीती रात 1:30 बजे वह अपने घर से स्कूटी से ड्यूटी चरोदा जाने के लिए निकला था। रात लगभग पौने दो बजे खुर्सी पार तेलहा नाला के पास दो अज्ञात आरोपियों ने उसे रोका। आरोपियों ने जेब में रखा मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में 1200 रुपए एवं रेलवे का आई कार्ड भी था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *