दुर्ग। घरों में झाड़ू पोछा का काम करने वाली प्रार्थिया को अपने मकान में सकरी लगाकर काम पर जाना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दरवाजा खोलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, रकम एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमती आशेष साहू लोगों के घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है। 15 मार्च की दोपहर को वह अपने मकान में सकरी लगाकर काम में चली गई थी। काम से वापस आकर देखी तो घर में रखा हुआ सूटकेस नहीं था। सूटकेस में रखे हुए एक नग सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने का खिनवा, चार नग सोने की फुल्ली, एक जोड़ी चांदी की पायल, 8000 रुपए नगद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, गैस की बुक एवं अन्य दस्तावेज की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।