यातायात पुलिस कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्ग । यातायात पुलिस कर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में किडनी, बीपी एवं शुगर जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए। आरोग्यम हॉस्पिटल की टीम द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया।
पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन में आरोग्यम हॉस्पिटल की टीम से सुमित घोसल(जी एम), डॉक्टर बाली, नर्सिंग स्टाफ मनीषा, खिलेश्वरी, अटेंडर आरती, संदीप सोनी, हेमंत यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *