पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने किया धारदार वस्तु से वार

दुर्ग। पुरानी रंजिश में आपसी समझौता होने के बावजूद आरोपियों ने प्रार्थी पर धारदार वस्तु से वार कर दिया जिससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनुदीप सिंह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में छठवीं सेमेस्टर का छात्र है। दो माह पूर्व ऋषभ पांडेय से उसका विवाद हुआ था जो आपस में समझौता कर लिया गया था। 10 मार्च की रात को 7:30 बजे ऋषभ पांडेय अपने मोबाइल नंबर से प्रार्थी के मोबाइल पर कॉल करके सामान्य बातचीत करने के लिए राजेंद्र पार्क के पास बुलाया। जब प्रार्थी अपनी एक्टिवा से राजेंद्र पार्क गेट के पास पहुंचा तब पुराने विवाद के संबंध में ऋषभ बातचीत करने लगा। इसके बाद जब प्रार्थी सिकोला भाटा वापस जाने लगा तब ऋषभ पांडेय एवं उसके साथ आए हुए दोस्त सोमू शर्मा एवं मयंक चंद्राकर सभी ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से वार कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *