स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी जीआरपी

दुर्ग। रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस ने अधेड़ के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक संतलाल परते ने बताया कि 25 फरवरी की शाम को लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पूर्व आरक्षण केंद्र ऑफिस के सामने कार पार्किंग के पास चबूतरे पर मिला है। अज्ञात मृतक की अधपकी दाढ़ी मूंछ है। उसने कत्था कलर की हाफ आस्तीन की बनियान एवं मेहंदी कलर का लोअर पहना हुआ है। श्री परते ने बताया कि अज्ञात मृतक के पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *