पड़ोसियों के विवाद में आरोपी ने किया कुल्हाड़ी से वार

दुर्ग। मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई।पत्नी की लीडरशिप एवं अन्य बात को लेकर पड़ोसी आरोपी ने ने प्रार्थी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आजाद चौक बोरसी निवासी प्रार्थी मोहन बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी लक्ष्मण साहू ने पहले उसकी पत्नी की लीडरशिप को लेकर वाद विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मोहन बंजारे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *