दुर्ग। प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल द्वारा जगमोहन ढीमर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग का सचिव मनोनीत किया गया है।नव नियुक्त सचिव जगमोहन ढीमर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जगमोहन ढीमर पूर्व में नगर निगम दुर्ग में एल्डरमैन रह चुके हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से शहर संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।उन्होंने पुनः नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी हित में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
