अज्ञात व्यक्ति का स्टेशन पर मिला शव,जांच में जुटी जीआरपी

दुर्ग। रेलवे स्टेशन के सामने चबूतरे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लगभग 42 वर्षीय अज्ञात मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है और जीआरपी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक विजय पैकरा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव प्लेटफार्म नंबर 1 जीआरपी चौकी के सामने चबूतरे पर मिला है। स्टेशन मास्टर के मेमो पर अचेत अवस्था होने के कारण उसे शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा गया था जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक ने आसमानी रंग का शर्ट और भूरे रंग का पेंट पहना था। हाथ की कलाई के ऊपर ओम लिखा हुआ है। चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *