मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में फैसला लिया – किसानों ने जताया आभार
भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश में जब से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार काबिज हुई है जब से ही आमजनों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। एक ऐसा ही फैसला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार शाम को भोपाल में किसानों के हित में लिया है। फैसला है उज्जैन से जावरा एवं उज्जैन से इंदौर तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस फोरलेन सड़क मार्ग की ऊंचाई कम करने एवं मुआवजा की मांग किसानों द्वारा की जा रही थी मांग को स्वीकार करते हुए जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के हित में फैसला लिया और विकास की दृष्टि से बनने वाले फोरलेन निर्माण में देरी नहीं करते हुए तत्काल एक्शन लेते हुए फैसला ले लिया। फैसले का सम्मान करते हुए किसान संघ के पदाधिकारियों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सम्मान किया एवं आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के काम कोई कमी नहीं आने दी जाएगी एवं आगे कहा कि इंदौर-उज्जैन के इस पुराने मार्ग से जानापाव आने-जाने के लिये भी परिवहन होता रहा है। पूर्व के वर्षों में मार्ग के संकुचित होते जाने से जो दुर्घटनाएं होती रही हैं, वह सिलसिला अब थम जायेगा। किसानों से विचार विमर्श के पश्चात इस ग्रीन फील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना के कार्यों को गति दी जा रही है। गत 20 फरवरी को अनुबंध निष्पादन के पश्चात अन्य कार्यवाही प्रचलन में है। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए यह परियोजना बड़ी जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को सशक्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मेट्रो पॉलिटन सिटी इंदौर-उज्जैन भविष्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। इस नाते इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट भी किसानों के हित में उनके सुझाव के अनुरूप एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनाया जायेगा। जिन किसानों की भूमि प्रभावित होगी, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिये शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार शाम उनके भेंट करने आये इंदौर और उज्जैन जिलों के विभिन्न ग्रामों के किसान प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इंदौर और उज्जैन के किसान प्रतिनिधियों ने इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य किसानों के हित में करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से 2935.15 करोड़ रूपये की परियोजना के अंतर्गत क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 2 जिलों के 28 ग्रामों को नया स्वरूप और जनसुविधा देने के लिये फोर लेन मार्ग निर्मित किया जायेगा। उन्नत संरचना के अंतर्गत इंदौर-उज्जैन के मध्य 2 स्थानों वेस्टर्न रिंग रोड और उज्जैन बदनावर मार्ग क्रॉसिंग पर वृहद जंक्शन का प्रावधान है। परिवहन तेज और सुरक्षित रहे इसके लिये प्रत्येक टोल प्लाजा पर आवश्यक प्रबंध भी होंगे। भोपाल में कार्यक्रम स्थित कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं महाराजवाड़ा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंदल सहित किसान नेताओं के प्रतिनिधि सहित एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

आशिफ खान उज्जैनी, मध्यप्रदेश खबरें