CID बनकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार, स्कार्पियो सहित फर्जी आईडी जब्त

धमतरी | स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन पर रौब झाड़ने वाले एक युवक को धमतरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने स्कार्पियो वाहन में “National Crime Control Org.” का बोर्ड लगाकर घूम रहा था और फर्जी आईडी कार्ड के जरिए खुद को अधिकारी बताता था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक स्कार्पियो (CG 05 AU 6136) में संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान वाहन से “Vice President C.G. National Crime Control Org. All India” लिखी प्लेट और दो फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी (28 वर्ष), निवासी ग्राम डांगरा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया।

आरोपी के पास से

02 फर्जी आईडी कार्ड
01 “National Crime Control Org.” बोर्ड
01 महिंद्रा स्कार्पियो वाहन
01 iPhone 11 Pro
01 Samsung M12 मोबाइल
जप्त किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सितंबर 2025 में फर्जी आईडी बनवाए थे और टोल टैक्स से बचने व प्रभाव जमाने के लिए उनका उपयोग करता था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *