परघनी कार्यक्रम में विवाद, युवक की मौत

धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह में शादी के चौथिया/परघनी कार्यक्रम के दौरान नाच-गान में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें मालगांव निवासी चंदन निषाद की मौत हो गई। तरुण ध्रुव समेत अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
मृतक के पिता टेटकूराम निषाद की रिपोर्ट पर मगरलोड थाना में अपराध क्रमांक 33/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने रातभर कार्रवाई कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर और गुलाब दीवान (सभी निवासी ग्राम भोथीडीह) शामिल हैं। इसके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालक भी प्रकरण में संलिप्त पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *