शांति नगर शिव मंदिर के सामने 17 वर्षीय नानू गोंड (घोड़ी चलाने का काम करता था) अज्ञात आरोपीयों के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
अज्ञात आरोपी ने पुराने विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले मृतक का किसी से विवाद हुआ था।
हमले में पीठ सहित अन्य जगहों पर चाकू से वार किए गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।