छत्तीसगढ़ ढीमर समाज परगना दुर्ग द्वारा पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री), ताम्रध्वज साहू (पूर्व गृह मंत्री), अरुण वोरा (पूर्व विधायक), राजेंद्र साहू (प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री), धीरज बाकलीवाल (जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर), प्रतिमा चंद्राकार (पूर्व विधायक), आनंद ताम्रकार (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), श्री गुरदीप सिंह भाटिया जी, राजकुमार नारायणी जी (पूर्व सभापति, नगर निगम दुर्ग), श्री सुनीत घोष जी (अध्यक्ष, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस कमेटी), सुशील भारद्वाज जी (जिला कांग्रेस प्रवक्ता), श्रीमती नंदा राउत जी, श्रीमती सीमा साहू जी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
समाज के कार्यक्रम में अपने अत्यंत व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर पधारने हेतु सभी अतिथियों को ढीमर समाज परगना दुर्ग की ओर से कोटि-कोटि प्रणाम, आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद।
