दुर्ग। निर्माणाधीन मकान में रखी मोटरसाइकिल डीलक्स हीरो को अज्ञात आरोपी ने आग के हवाले कर दिया। शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रार्थी विनोद निषाद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह लोग नया मकान बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान के हाल में प्रार्थी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स हीरो सीजी 07 बीपी 3840 रखी हुई थी।13 फरवरी की सुबह जब परिवार वालों ने देखा तो मोटरसाइकिल जली हुई हालत में पड़ी थी। किसी अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10.000 रुपए आंकी गई है।