पुलिस वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्ग। पुलिस वाहन चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें 116 चालकों का नेत्र परीक्षण, बीपी एवं शुगर जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किए गए। पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को रक्षित केंद्र दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हॉल में ओम नेत्र केंद्र,लेजर विजन रायपुर, स्पर्श अस्पताल भिलाई तथा पुलिस अस्पताल दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस विभाग के वाहन चालकों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस विभाग के वाहन चालक , अधिग्रहित वाहन के चालक एवं डायल 112 के कुल 116 चालकों का नेत्र परीक्षण, बीपी शुगर जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञों, स्पर्श अस्पताल के चिकित्सक, पुलिस अस्पताल दुर्ग के डॉक्टर सुधीर गांगेय द्वारा आवश्यक चिकित्सा, परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सकों द्वारा चालकों को नियमित रूप से प्रतिदिन कम से कम 1 घंटे व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का मार्गदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *