अन्नदाता किसानों के खिलाफ सरकार कर रही नए-नए षड्यंत्र

दुर्ग। किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पटेल चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नये षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जाएगी लेकिन सबको पता है कि सरकार ने लेट कर धान खरीदी नहीं की। कई जगह तो 25 नवंबर से खरीदी चालू की गई थी। अब धान खरीदी 29 जनवरी को बंद की जा रही है, जबकि सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदने की बात कही थी। सरकार अपनी बात से मुकर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों को जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है वहीं कुछ किसानों को आज तक टोकन नहीं मिला है। जो छोटे किसान थे उन्हें एक टोकन, जो मीडियम किसान थे उन्हें दो टोकन और बड़े किसानों को तीन टोकन दिया गया इसके बावजूद भी आज तक किसान अपनी पूरी धान बेच नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *