पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने किया पदभार ग्रहण

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के पद पर अभिषेक शांडिल्य ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। पदभार ग्रहण करने के दौरान अभिषेक शांडिल्य ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही तथा बेहतर समन्वय एवं कार्य कुशलता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *