यमराज के कॉस्टयूम में यातायात पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस द्वारा अनोखे अंदाज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यमराज के कॉस्ट्यूम के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन करने नागरिकों को जागरूक किया गया। नेहरू नगर चौक, गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभिनव एवं प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस कर्मी द्वारा यमराज के कॉस्टयूम में आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिन वाहन चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया था,सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया गया था अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था उन्हें यमराज के स्वरूप में प्रतीकात्मक संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। स्लोगन एवं कविता के माध्यम से यह बताया गया कि जीवन अमूल्य है और यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने रुचि लेकर संदेश को ग्रहण किया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *