मामूली बात पर आरोपियों ने की मारपीट

दुर्ग। घर के सामने गाली गलौज कर रहे आरोपियों को मना करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विक्रम यादव 18 जनवरी की रात को अपने घर में था। उसी समय घर के सामने आरोपी प्रकाश ठाकुर एवं अन्य गाली गलौज कर रहे थे। इस पर प्रार्थी ने उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के एवं ईंट के टुकड़े से मारपीट किया। इससे प्रार्थी के सिर,पीठ, हाथ आदि में चोटे आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *