अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। चौकी नगपुरा थाना पुलगांव अंतर्गत अलग-अलग जगह खड़ी दो मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कैलाश देवांगन रावण भाठा नगपुरा निवासी है और वह मजदूरी का काम करता है। 11 जनवरी की रात को 10:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 07 एल आर 6067 को नया घर बनाने के कारण घर के बाहर खड़ा कर लॉक कर दिया था। सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है।

इसी तरह प्रार्थी तामेश्वर महिलवार ने शिकायत दर्ज की है कि वह रसमड़ा डीएनएच कंपनी में काम करता है। 4 जनवरी को उसने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 07 ए यू 5904 को लेकर ग्राम दमोदा मे हो रहे मंडई को देखने चला गया था। मंडई घूमने के बाद शाम को 7:00 बजे जब वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *