ई-रिक्शा चालक ने यात्री से गाली गलौज कर की मारपीट

दुर्ग। ई रिक्शा चालक को प्रार्थी द्वारा ई रिक्शा धीरे चलाने की बात कहना भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी ने यात्री के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राची संतोष चांडक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक प्रदीप के खिलाफ धारा 115(2), 296 ,351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे महेश कॉलोनी निवासी अशोक कुमार चांडक बिलासपुर से कथा सुनने के बाद रेलवे स्टेशन दुर्ग आया हुआ था। स्टेशन के बाहर से उसने एक ई-रिक्शा लिया और घर की ओर रवाना हो गया। रास्ते में अशोक कुमार ने चालक से गड्ढे एवं नाला होने के कारण धीरे चलाने को कहा। जिस पर ई-रिक्शा चालक आरोपी गुस्से में आ गया।
चालक ने जलाराम वाटिका के पास रिक्शा रोककर अशोक कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *