टोल प्लाजा के पास पलटा ट्रक, आवाजाही रही बाधित

दुर्ग। गुरुवार की रात को कुम्हारी टोल नाका के पास ड्रम से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी वजह से कई घंटों तक आवाजाही बाधित रही। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
जानकारी के मुताबिक हादसा रात लगभग ढ़ाई बजे हुआ। उस दौरान रायपुर से भिलाई रोड पर आते समय ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। नदी से लेकर टाटीबंध तक जाम एवं नदी से लेकर चरोदा तक वाहनों की कतारें लगी रही। सुबह ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे करके वाहनी आवाजाही शुरू कराई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *