बीईसी फैक्ट्री में बड़ा हादसा: क्रेन के चक्के में दबकर मजदूर की मौत

भिलाई 3 थाना अंतर्गत शुक्रवार दोपहर बीईसी फैक्ट्री में काम के दौरान क्रेन के चक्के के नीचे आकर श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस कहना है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पीएम के लिए मर्चूरी भेज दिया है। सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी उदित मांझी के रूप में हुई। वह भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को काम के दौरान हाइड्रा क्रेन के चक्के में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य श्रमिक उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर आए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *