मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से रकम की चोरी

दुर्ग। सुपेला स्थित काली मंदिर में सेंधमारी कर अज्ञात चोर ने दान पेटी से रकम की चोरी कर ली। शिकायत पर सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को नेहरू भवन रोड स्थित काली मंदिर में अज्ञात आरोपी ने माता के त्रिशूल से दान पेटी का ताला तोड़कर रुपए की चोरी कर ली है। सोमवार की सुबह जब पुजारी पहुंचा तो देखा ताला टूटा हुआ था। त्रिशूल फर्श पर पड़ा हुआ था और दान पेटी खुली हुई थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दान पेटी में लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए तक रखे हुए थे। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *