ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी पुलगांव पुलिस की गिरफ्त मे

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा के एक प्रकरण में फरार हुए आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलगांव चौक के पास टीकम बंजारे अपने मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा क्रिकेट का रूपए पैसे का जीत हार का दांव लगाकर खेल रहा है। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी टीकम बंजारे 28 वर्ष निवासी पुलगांव को पकड़ा था। आरोपी के मोबाइल चेक करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने का साक्ष्य मिलने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह अपने दोस्त पवन तम्बूले द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईपी पासवर्ड बनाकर पैसा कमाया जा सकता है। यह बताए जाने के बाद आईडी और पासवर्ड बनाकर उसने ही दिया है। आरोपी टीकम बंजारे द्वारा 3 दिसंबर को इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के मैच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईडी पासवर्ड बनाकर पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेलना कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो नग मोबाइल जब्त किया था। इस घटना के बाद से फरार आरोपी पवन तम्बूले की तलाश में टीम लगी हुई थी। पकड़े गए आरोपी पवन तम्बूले 26 वर्ष निवासी शंकर नगर मुक्तिधाम के पास से दो नग मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *