कंटेनर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, अपराध दर्ज

दुर्ग। कंटेनर वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर करने वाले आरोपी चालक पर पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कंटेनर वाहन एन एल 01 एई 8057 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी थी। इसमें मोटरसाइकिल चालक तामेश्वर यादव निवासी ग्राम खपरी पोस्ट रसमड़ा थाना पुलगांव गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया वहां से उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर उपचार के लिए भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रायपुर में कार्यरत वार्ड बॉय प्रार्थी सरोज कुमार कुर्रे की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *