कराटे प्रतियोगिता में अनु शिखा ने पाया प्रथम स्थान

भिलाई। एमजीएम स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में कक्षा 12 वीं की छात्रा अनुशिखा बैन देहरादून में हुई 35 वीं कराटे टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं शहर का नाम रोशन किया है। न्यू खुर्सीपार बंगाली कॉलोनी निवासी एनएसपीसीएल में कार्यरत शेखर रंजन बैन एवं संतोषी बैन की सुपुत्री अनुशिखा ने इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को हराकर प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों सहित ओम योग क्लास के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *