वृद्धा आश्रम में वस्तुएं भेंट कर मनाया संविधान दिवस

दुर्ग। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जय भारत महिला विंग, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय उरला ने जुनवानी रोड़ चिखली स्थित रामशिला की कुटिया वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले वृद्ध महिला पुरुषों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं भेंट कर संविधान दिवस मनाया। जय भारत महिला विंग प्रमुख सविता बौद्ध संकल्पी ने वृद्धा आश्रम के संचालक अजय देशमुख को निस्वार्थ सेवा भावना के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर सविता बौद्ध ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमारे पूर्वजों को कभी अनाथ आश्रमों की जरूरत नहीं पड़ी थी क्योंकि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य समझा जाता था। आज की परिस्थितियां अलग है। वृद्ध आश्रम उन असहाय और निर्धनों के लिए होना चाहिए जिनका कोई देखभाल करने वाला नहीं है, लेकिन दुखद बात है कि कई संपन्न और धनाड्य लोगों के घर परिवार के त्यागे हुए बुजुर्ग ज्यादा नजर आने लगे हैं। इस अवसर पर शांति प्रजापति, विशाखा कुर्रे, ममता वासनिक,सुलोचना बौद्ध, सुनीता बौद्ध, सुनंदा खोबरागड़े, करुणा ,महानंदा, मनोरमा, नम्रता बागडे, सुखवंता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *