बाल संप्रेषण गृह से भागे अपचारी बालक, पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग। बाल संप्रेषण गृह से सात अपचारी बालक भाग निकले थे। इसको लेकर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी सात अपचारी बालक को पकड़ लिया है। कुछ अपचारी बालक गंभीर अपराध में भी शामिल रह चुके हैं। विश्वासनीय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बाल संप्रेषण गृह से सात बच्चे भाग निकले थे। जानकारी मिलते ही उनकी तलाश में अलग-अलग टीम लगाई गई थी। टीम ने शनिवार को ही रात तक चार अपचारी बालक को पकड़ लिया था। वहीं तीन फरार हुए अपचारी बालक को तिल्दा से पकड़ कर टीम लाई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बाल संप्रेषण गृह से नाबालिग भाग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *