दुर्ग। सूकर पालन इकाई पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में शेड की सीट को तोड़कर अज्ञात आरोपी ने दो नग सूकर की चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग 14000 रुपए है। अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में 27 नवंबर की रात को अज्ञात आरोपी ने शुक्र शेड की सीट तोड़कर अंदर घुस गया और दो नग सूकर की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।