दुर्ग। सुबह-सुबह पार्क देखने के लिए जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने राजेंद्र पार्क के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सत्यनारायण साहू बीएसपी प्लांट में ठेकेदारी मजदूरी का काम करता है। 27 नवंबर को उसके भतीजे की परीक्षा होने से वह दुर्ग छोड़ने आया हुआ था। सुबह 7:30 उसने अपने भतीजा को राजेंद्र पार्क चौक के पास छोड़। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल को राजेंद्र पार्क चौक के गेट के पास खड़ी कर अंदर पार्क देखने के लिए चला गया था। लगभग 9:30 बजे जब वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 ए एन 6549 खड़े किए जगह पर नहीं थी।