शराब पार्टी में खूनखराबा: पैग के विवाद में युवक के सिर पर बोतल तोड़ी, हालत गंभीर

दुर्ग। शराब के पैग को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक व्यक्ति पर शराब की शीशी से वार कर प्राण घातक हमला किया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। कुर्सी पार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जगदीश जायसवार बीएसपी से रिटायर्ड है। अंकित कुमार व प्रवेश उर्फ महाकाल दोनों उसके पड़ोसी है, दोनों के साथ उसका उठना बैठना है। 27 नवंबर को वह रात 8:00 बजे प्रवेश उर्फ महाकाल के घर गया हुआ था। प्रवेश अपने घर में मीत ,आनंद, राजा नाम के लड़कों के साथ शराब पी रहा था। प्रार्थी उनके घर के बाहर आंगन में बैठ गया ।कुछ देर बाद अंकित कुमार प्रवेश के घर आया और प्रवेश के पास जाकर बैठ गया। इसके बाद बाद प्रवेश उर्फ महाकाल बोला मेरा दारू का पैग कौन छिपा दिया है। इस बात को लेकर वह अंकित के साथ बहस करने लगा और प्रवेश ने अंकित को एक मुक्का मार दिया। अंकित बोल तेरा पैग यहां पर रखा हुआ है, तु मेरे को मारा है मैं तुझे भी मारूंगा। यह बोलकर उसने भी एक मुक्का प्रवेश को मारा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महाकाल उर्फ प्रवेश ने कहा कि तू मेरे साथ ऐसा ही करता है आज मैं तुझे जान से मार दूंगा। यह कह कर उसने पास में रखी शराब की कांच की बोतल को उठाकर हत्या करने की नीयत से अंकित कुमार के सिर पर मारा जिससे खून बहने लगा। आरोपी महाकाल प्राण घातक हमला कर वहां से भाग गया। घायल अंकित कुमार को पहले शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया वहां से उसे भिलाई नर्सिंग होम लेकर गए थे।स्थिति गंभीर होने पर उसे शंकराचार्य अस्पताल जूनवानी भिलाई ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *