मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया उज्जैन आकाशवाणी का शुभारंभ

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन को एक नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की गरिमामयी उपस्थिति में उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ₹179 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में आज आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, महापौर मुकेश टटवाल सहित विधायक गण उपस्थित थे।

आशिफ खान उज्जैनी (मध्यप्रदेश खबरें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *