दहेज के लिए पीड़िता को किया प्रताड़ित, अपराध दर्ज

दुर्ग। दहेज की मांग करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम टेका पार दुर्ग निवासी महिला लक्ष्मी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह बलराम पटेल के साथ 21 अप्रैल 2022 को हुआ था। उसके पिता ने शादी के अवसर पर 50000 रुपये नगद ,सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान दहेज में दिए थे। शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल वालों ने उसे ताना मारना प्रारंभ कर दिया था कि भिखारी घर की है और दहेज में कुछ नहीं लाई है। शादी के बाद से ही उसका पति बलराम पटेल, ससुर कुंभकरण पटेल एवं ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते थे और उसे नीचा दिखाते थे। वे कहते थे कि दहेज में कुछ नहीं लाई है उन्हें चार पहिया वाहन चाहिए था। दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *