ताला तोड़कर जेवरात, सामान व रकम की चोरी

दुर्ग। दरवाजे के बाहर लगी कुंडी को खोलकर अज्ञात आरोपी घर में घुसा और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ठेका मजदूरी का काम करती है और वह शिवाजी नगर चंद्रमा चौक खुर्सी पार निवासी है। गुरुवार की सुबह वह अपने घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर फ्रेश होने के लिए बाहर गई हुई थी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आई तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और घर में रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात आरोपी ने पेटी में रखे सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी के पायल की चोरी कर ली।
इसी तरह अज्ञात आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर रकम व सामानों की चोरी कर ली है। प्रार्थी दिलीप कुमार की शिकायत पर जामुल पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी की चाय नाश्ता की दुकान है। अज्ञात आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा एवं गल्ले में रखे 1500 रुपए की चोरी कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *