रामनगर मुक्तिधाम में ग्रीन आर्मी टीम का गठन

भिलाई (दुर्ग)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत संस्था ग्रीन आर्मी द्वारा रामनगर मुक्तिधाम शाला प्रांगण में टीम गठन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष हेमंत साहू, उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार, सचिव कृतेश साहू, सह सचिव भरत सहित कार्यकारिणी सदस्य खोमन ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार कोरेन्द्, योगेश सेन, राजेन्द्र वर्मा, गुमान देवांगन, रूपेश मंडावी, भुनेश्वर विश्वकर्मा, प्रेमन साहू, दिनेश देशमुख आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में युवराज सेन, हीरा साहू, विनोद साहू, पूर्व सैनिक देवेंद्र डडसेना, राजेश सिन्हा, गिरधर पटेल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रारंभिक चरण में 13 छायादार वृक्षों का रोपण किया गया तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।
कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *